1. Home
  2. अंतराष्ट्रीय

OMG! बॉस ने नहीं दिया प्रमोशन, तो महिला ने पानी की बोतल में मिला दिया जहर

OMG! बॉस ने नहीं दिया प्रमोशन, तो महिला ने पानी की बोतल में मिला दिया जहर

ऑफिस में प्रमोशन या वेतन वृद्धि का दिन हर कर्मचारी के लिए खास होता है, खासकर जब वह लंबे समय से इसका इंतजार कर रहा हो। लेकिन कई बार यह सफलता दूसरों की जलन का कारण भी बन जाती है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला ब्राजील से सामने आया है, जहां एक महिला ने अपनी सहकर्मी की हत्या की कोशिश की।

प्रमोशन नहीं मिलने पर साजिश रची

यह घटना ब्राजील के अबाइदा डी गोइआस शहर की है। स्थानीय गॉयस सिविल पुलिस के मुताबिक, एक महिला को अपनी सहकर्मी के प्रमोशन से इतनी जलन हुई कि उसने उसे मारने की योजना बना ली। आरोपी महिला ने बदला लेने के लिए सहकर्मी की पानी की बोतल में जहरीला पदार्थ मिला दिया।

प्रमोशन की अनाउसमेंट के बाद हुई नाराज

रिपोर्ट के अनुसार, 14 फरवरी को कंपनी के बॉस ने प्रमोशन का ऐलान किया, जिसमें आरोपी महिला का नाम नहीं था। इससे वह बेहद नाराज हो गई और प्रमोशन पाने वाली सहकर्मी से बहस करने लगी। गुस्से में आकर उसने उसे नुकसान पहुंचाने की ठान ली।

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, जब प्रमोशन पाने वाली महिला ऑफिस से बाहर गई, तो आरोपी महिला ने मौका पाकर उसकी पानी की बोतल में जहरीला केमिकल मिला दिया। जैसे ही पीड़िता ने ऑफिस लौटकर पानी पिया, उसे मुंह में जलन महसूस हुई। हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया।

जांच के दौरान ऑफिस के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें आरोपी महिला साफ तौर पर पानी की बोतल में जहर मिलाती हुई नजर आई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।