Gaza Ceasefire : हमास आज रिहा करेगा इजरायल की चार महिला सैनिक, 15 महीने बाद शांति बहाल होने की उम्मीदें

Gaza Ceasefire : पश्चिम एशिया में 15 महीने के लंबे हिंसक संघर्ष के बाद आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। हमास ने घोषणा की है कि वह आज अपने कब्जे से इस्राइल की चार महिला सैनिकों को रिहा करेगा। यह कदम इस्राइल और हमास के बीच चल रहे छह हफ्ते के संघर्ष विराम का हिस्सा है।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, जिन चार सैनिकों को रिहा किया जाएगा उनके नाम करीना एरीव (20), डेनिएला गिल्बोआ (20), नामा लेवी (20), और लिरी अलबाग (19) हैं। इन सैनिकों को अक्तूबर 2023 से हमास ने बंधक बनाकर रखा था।
इस्राइली अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सैनिकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए उनके परिवारों को पहले ही सूचित कर दिया गया है। यह कदम क्षेत्र में स्थिरता लाने और संघर्ष विराम को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।
.webp)
