Global Firepower Ranking 2025: ग्लोबल फायरपावर ने जारी की ताकतवर देशों की लिस्ट, अमेरिका सबसे टॉप पर, जानें भारत कितने नंबर पर

Global Firepower Ranking 2025 : ग्लोबल फायरपावर की 2025 की ओर से सबसे ताकतवर देशों की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें रैंकिंग में अमेरिका ने 0.744 के पावर इंडेक्स के साथ पहला स्थान हासिल किया है। अत्याधुनिक सैन्य तकनीक, विशाल वित्तीय संसाधन, और विश्वव्यापी प्रभाव इसे सबसे शक्तिशाली देश बनाते हैं। रूस और चीन, क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं, जिनका पावर इंडेक्स 0.788 है। दोनों देश अपनी बड़ी सैन्य ताकत और वैश्विक राजनीति में अहम भूमिका के कारण शीर्ष स्थान पर काबिज हैं।
Global Firepower Ranking 2025 : कैसे तय होती है रैंकिंग?
ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग 60 से अधिक मापदंडों के आधार पर तैयार की जाती है। इनमें सेना की संख्या, आर्थिक स्थिति, रसद क्षमता और भौगोलिक कारक शामिल हैं। पावर इंडेक्स का स्कोर जितना कम होता है, देश की सैन्य ताकत उतनी अधिक मानी जाती है। इस वर्ष अमेरिका का पावर इंडेक्स सबसे कम है, जबकि भूटान 6.3934 के स्कोर के साथ सबसे नीचे है।
एशिया के शीर्ष-10 देशों में भारत चौथे स्थान पर
भारत ने 0.1184 के पावर इंडेक्स के साथ चौथा स्थान बरकरार रखा है। यह रैंकिंग भारत की बढ़ती सैन्य क्षमताओं, आधुनिक हथियारों और रणनीतिक स्थिति को दर्शाती है। भारत (India) के रक्षा बजट और सैन्य सुधारों ने इसे शीर्ष-5 में बनाए रखा है। एशिया में चीन, दक्षिण कोरिया और जापान भी शीर्ष-10 में शामिल हैं। पाकिस्तान, जो पिछले साल टॉप-10 में था, इस बार गिरावट के साथ 12वें स्थान पर पहुंच गया है।
दक्षिण कोरिया और अन्य देशों का प्रदर्शन
दक्षिण कोरिया (South Koria) ने 0.1656 के पावर इंडेक्स के साथ पांचवां स्थान बरकरार रखा है। ब्रिटेन, फ्रांस, जापान, तुर्की, और इटली छठे से दसवें स्थान पर हैं। पाकिस्तान का तीन पायदान गिरकर 12वें स्थान पर आना क्षेत्रीय सैन्य शक्ति संतुलन में बड़ा बदलाव है।
अफ्रीका और यूरोप में शीर्ष देश
अफ्रीका में मिस्र और नाइजीरिया ने प्रमुख सैन्य शक्तियों के रूप में उभरकर अपनी स्थिति मजबूत की है। यूरोप में ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने अपनी स्थिति बनाए रखी है। पश्चिम एशिया में इजरायल और ईरान क्रमशः 15वें और 16वें स्थान पर हैं, जो उनकी प्रभावी सैन्य ताकत को दर्शाता है।
ग्लोबल पावर बैलेंस और भविष्य की झलक
ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग 2025 वैश्विक सैन्य संतुलन का प्रतिबिंब है। यह न केवल देशों की रक्षा क्षमताओं को दर्शाती है बल्कि आने वाले वर्षों में रक्षा और राजनीतिक नीतियों में संभावित बदलावों की ओर भी इशारा करती है।
.webp)
