1. Home
  2. अंतराष्ट्रीय

Israel-Iran Conflict : हमला नहीं रुका तो तेहरान को माटी में मिला देंगे, इजरायल की ईरान को चेतावनी

Israel-Iran Conflict

Israel-Iran Conflict : इजराइल और ईरान के बीच टकराव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। शुक्रवार को इजराइली वायुसेना ने ईरान के कई अहम ठिकानों पर हमला किया, जिसमें ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ और रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख समेत कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई। ईरान ने भी हमले में अपने दो और जनरलों की मौत की पुष्टि की है।

इजराइल की इस कार्रवाई में ईरान के नतांज स्थित प्रमुख परमाणु संवर्धन केंद्र और तेहरान से लगभग 100 किमी दूर फोर्डो में स्थित दूसरा न्यूक्लियर साइट भी निशाना बना।

"तेहरान को माटी में मिला देंगे" – इजराइली रक्षा मंत्री की चेतावनी

AP न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इजराइल के रक्षा मंत्री ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर ईरान मिसाइल हमले जारी रखता है, तो तेहरान पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा।

ईरान का पलटवार: "बच नहीं पाओगे"

ईरान ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा, "इस अपराध के लिए हम इजराइल को बख्शेंगे नहीं।" इसके कुछ ही घंटों बाद ईरान ने शनिवार तड़के मिसाइल और ड्रोन हमलों से इजराइल को जवाब दिया।

जवाबी हमला: मिसाइल और ड्रोन से इजराइल पर हमला

शनिवार सुबह ईरान ने इजराइल के खिलाफ कई मिसाइल और ड्रोन दागे, जिसमें अब तक की रिपोर्ट के अनुसार कम से कम 3 लोगों की मौत हुई है, और दर्जनों लोग घायल हुए हैं।
ईरान के संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि के अनुसार, इन हमलों में 78 लोग मारे गए और 320 से ज्यादा घायल हुए हैं।

हालात चिंताजनक, दुनिया देख रही है

इस संघर्ष ने मध्य पूर्व में भारी तनाव बढ़ा दिया है और वैश्विक स्तर पर चिंता का माहौल बना दिया है। यह टकराव कब और कैसे थमेगा, ये फिलहाल साफ नहीं है।