G-7 समिट में मोदी का जलवा! ट्रंप ने बांधे तारीफों के पुल, बोले- 'Calm, Cool and Total Killer'

फ्रांस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार को जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक होने जा रही है। करीब 16 महीनों के अंतराल के बाद दोनों नेताओं की आमने-सामने मुलाकात को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी उत्सुकता है।
बैठक से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर प्रशंसा की। फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 सम्मेलन के कार्यकारी लंच के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी को "काल्म, कूल और टोटल किलर" नेता बताया।
ट्रंप ने की पीएम मोदी की खुलकर तारीफ
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक शांत, संयमित और बेहद प्रभावशाली नेता हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "जरा देखिए, मैं उनके जैसा नहीं हूं।" ट्रंप के इस बयान को अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी काफी प्रमुखता से देखा जा रहा है।
16 महीने बाद आमने-सामने होंगे दोनों नेता
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच यह मुलाकात करीब 16 महीने बाद हो रही है। दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच होने वाली यह बैठक भारत-अमेरिका संबंधों को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।
इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान रक्षा सहयोग, द्विपक्षीय व्यापार, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की रणनीति, तकनीकी साझेदारी और पश्चिम एशिया में जारी तनाव जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा वैश्विक सुरक्षा और आर्थिक सहयोग को लेकर भी दोनों नेता विचार-विमर्श कर सकते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह मुलाकात भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। दुनिया की दो बड़ी लोकतांत्रिक शक्तियों के नेताओं की इस बैठक पर वैश्विक समुदाय की नजरें टिकी हुई हैं।
.webp)
