1. Home
  2. अंतराष्ट्रीय

ट्रंप का दावा: मेरा रिसॉर्ट मार-ए-लागो है ब्रह्मांड का केंद्र, हर बड़े नेता की पहली पसंद

ट्रंप का दावा: मेरा रिसॉर्ट मार-ए-लागो है ब्रह्मांड का केंद्र, हर बड़े नेता की पहली पसंद

डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित आलीशान मार-ए-लागो रिजॉर्ट ने अमेरिकी राजनीति, वैश्विक कूटनीति और सामाजिक घटनाओं के केंद्र के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। यह रिजॉर्ट न केवल ट्रंप का निजी आवास है, बल्कि बड़े-बड़े नेताओं, अरबपतियों और मशहूर हस्तियों की उपस्थिति ने इसे वैश्विक चर्चा का विषय बना दिया है। एलन मस्क का यहां ठहरना, विश्व के नेताओं का यहां आना-जाना, और ट्रंप के कई अहम फैसलों का यही से लिया जाना, इस स्थल की ऐतिहासिक और राजनीतिक अहमियत को बढ़ाता है।

मार-ए-लागो का इतिहास और निर्माण

मार-ए-लागो का निर्माण 1927 में अमेरिकी व्यापारी मार्जोरी मेरीवेदर पोस्ट और उनके पति ई.एफ. हटन ने किया था। 62,500 स्क्वायर फीट में फैले इस महलनुमा भवन की दीवारें तीन फीट मोटी हैं और यह स्टील और कोरल चट्टानों से सुदृढ़ है। यह विशाल संपत्ति 126 कमरों, 20,000 वर्ग फीट के बॉलरूम, टेनिस कोर्ट, और बमरोधक शेल्टर जैसी सुविधाओं से लैस है। इसकी वर्तमान कीमत 35 करोड़ डॉलर आंकी गई है।

ट्रंप का दावा: मेरा रिसॉर्ट मार-ए-लागो है ब्रह्मांड का केंद्र, हर बड़े नेता की पहली पसंद

1985 में ट्रंप ने इसे 1 करोड़ डॉलर में खरीदा और इसे क्लब के रूप में विकसित किया। 2019 में ट्रंप ने इसे अपना प्राथमिक आवास बना लिया, जहां उनके परिवार के लिए एक अलग निजी क्षेत्र है।

राजनीतिक और कूटनीतिक केंद्र

मार-ए-लागो में ट्रंप ने न केवल छुट्टियां बिताईं, बल्कि कई अहम फैसले भी लिए। अप्रैल 2017 में सीरिया पर एयरस्ट्राइक का निर्णय इसी स्थल से लिया गया था। उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, और ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो जैसी हस्तियां यहां उनके मेहमान रहीं।

ट्रंप का दावा: मेरा रिसॉर्ट मार-ए-लागो है ब्रह्मांड का केंद्र, हर बड़े नेता की पहली पसंद

यहां की आलीशान पार्टियों में कई प्रभावशाली लोग शामिल हुए हैं। हाल ही में आयोजित एक पार्टी में ट्रंप ने इसे “ब्रह्मांड का केंद्र” करार दिया। इस पार्टी में ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने आने की पुष्टि की थी।

ट्रंप का दावा: मेरा रिसॉर्ट मार-ए-लागो है ब्रह्मांड का केंद्र, हर बड़े नेता की पहली पसंद

एलन मस्क का जुड़ाव और उनकी उपस्थिति

मार-ए-लागो हाल ही में तब चर्चा में आया जब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक, एलन मस्क ने यहां ठहरने के लिए एक कॉटेज किराए पर लिया। बताया जाता है कि मस्क बनयान नामक कॉटेज में रह रहे हैं, जो ट्रंप के आवास से मात्र 300 फीट दूर है। इसके लिए वे प्रति रात 2,000 डॉलर यानी 1.71 लाख रुपये भुगतान कर रहे हैं।

ट्रंप का दावा: मेरा रिसॉर्ट मार-ए-लागो है ब्रह्मांड का केंद्र, हर बड़े नेता की पहली पसंद

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने यहां रहते हुए ट्रंप के साथ निजी बैठकें और वैश्विक नेताओं से फोन पर चर्चा की। वे ट्रंप की मंत्रिमंडल नियुक्तियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। मस्क की इस करीबी ने अमेरिकी विपक्ष और ट्रंप के आलोचकों को चिंतित कर दिया है।

प्रभावशाली लोगों का जमावड़ा

मार-ए-लागो में सेलीन डियॉन, बिली जोएल, और माइकल जैक्सन जैसे मशहूर कलाकार परफॉर्म कर चुके हैं। यहां तक कि माइकल जैक्सन और लीजा मैरी प्रेस्ले ने अपने हनीमून के लिए इस स्थल को चुना था। 2005 में ट्रंप और मेलानिया की शादी का भव्य आयोजन यहीं हुआ, जिसमें बिल और हिलेरी क्लिंटन सहित कई बड़े नाम शामिल हुए।

ट्रंप का दावा: मेरा रिसॉर्ट मार-ए-लागो है ब्रह्मांड का केंद्र, हर बड़े नेता की पहली पसंद

आलोचना और विवाद

मार-ए-लागो पर ट्रंप के आलोचकों ने पारदर्शिता की कमी और राजनीतिक प्रभाव के मुद्दे उठाए हैं। यह आशंका व्यक्त की गई है कि क्लब के सदस्य और ट्रंप के करीब रहने वाले अन्य लोग उनके निर्णयों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार-ए-लागो ट्रंप के लिए केवल एक आवास नहीं है, बल्कि उनकी राजनीतिक और सामाजिक पहचान का हिस्सा बन चुका है। यहां लिए गए फैसले, आयोजित कार्यक्रम और प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति इसे अमेरिकी राजनीति और कूटनीति का एक महत्वपूर्ण स्थल बनाती हैं। एलन मस्क की उपस्थिति और इस स्थान का वैश्विक चर्चा का केंद्र बनना यह दर्शाता है कि मार-ए-लागो केवल एक संपत्ति नहीं, बल्कि ट्रंप के सत्ता और प्रभाव का प्रतीक है।