1. Home
  2. अंतराष्ट्रीय

अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लागू किया, जानें कौन-कौन से सैक्टर्स होंगे प्रभावित

Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, जो समाप्त हो गई। अब भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लागू हो चुका है। नए टैरिफ सिस्टम के चलते कुछ भारतीय सेक्टरों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। भारत के अलावा ब्राजील पर भी सबसे ज्यादा टैरिफ लगाया गया है।

अमेरिकी गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में बताया कि बढ़ा हुआ टैरिफ उन भारतीय प्रोडक्ट्स पर लागू होगा, जिन्हें 27 अगस्त 2025 को ईस्टर्न डेलाइट टाइम (EDT) के मुताबिक रात 12:01 बजे या उसके बाद अमेरिका में उपभोग के लिए लाया गया या गोदाम से निकाला गया।

भारत के कौन-कौन से सेक्टर प्रभावित हो सकते हैं?

  • टेक्सटाइल सेक्टर: भारत अमेरिका को 10.9 अरब डॉलर का कपड़ा निर्यात करता है।

  • डायमंड और ज्वेलरी: लगभग 10 अरब डॉलर का यह सेक्टर भी टैरिफ से प्रभावित हो सकता है।

  • अन्य प्रभावित उद्योग: मशीनरी, उपकरण, कृषि उत्पाद, प्रोसेस्ड फूड, धातु, कार्बन रसायन और हैंडीक्राफ्ट।

निर्यात पर पड़ सकता है असर

भारत के तिरुपुर, नोएडा, सूरत और विशाखापट्टनम जैसे शहरों से अमेरिका को भारी मात्रा में सामान भेजा जाता है। क्रिसिल रेटिंग्स ने चेतावनी दी है कि कुछ उत्पादों का निर्यात 70 प्रतिशत तक घट सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी का रुख

ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत जवाबी शुल्क की घोषणा 7 अगस्त से लागू कर दी थी। अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने को लेकर नाराजगी जताई थी और 50 प्रतिशत टैरिफ का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अगस्त को कहा कि किसानों, पशुपालकों और लघु उद्योगों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि दबाव बढ़ सकता है, लेकिन भारत अपने रुख पर डटा रहेगा।