1. Home
  2. अंतराष्ट्रीय

US Mass Shooting: वर्जीनिया में सामूहिक गोलीबारी, तीन लोगों की मौत, तीन घायल

US Mass Shooting

US Mass Shooting : अमेरिका के वर्जीनिया राज्य के स्पॉटसिल्वेनिया काउंटी में मंगलवार शाम एक भयावह सामूहिक गोलीबारी की घटना सामने आई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना वाशिंगटन डी.सी. से करीब 105 किलोमीटर (65 मील) दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक आवासीय परिसर में शाम करीब 5:30 बजे घटी।

स्पॉटसिल्वेनिया शेरिफ कार्यालय की प्रवक्ता मेजर एलिजाबेथ स्कॉट ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों को घटना की सूचना 911 कॉल के माध्यम से मिली, जिसके तुरंत बाद पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं।

पुलिस ने घटनास्थल को घेर कर जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इलाके की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे उस क्षेत्र से दूर रहें। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि उनकी स्थिति के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच में जुटी हुई है।