ट्रक की चपेट में आने से 15 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय अंश मौर्य की मौत हो गई। वह जमालपुर बाजार में अपने चाचा राकेश मौर्य को खाना पहुंचाने के लिए साइकिल से जा रहा था, तभी जौनपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
घटना लगभग 11 बजे की है। ट्रक के चक्के के नीचे आने से अंश की मौके पर ही मौत हो गई। घायल अवस्था में उसे टेम्पो के जरिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अंश मौर्य अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसे की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक हिरासत में है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। यह दर्दनाक हादसा इलाके में गहरे दुख और आक्रोश का कारण बन गया है। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
.webp)
