1. Home
  2. जौनपुर

34 वर्षीय विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

34 वर्षीय विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के भूसेहरा गांव में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूसेहरा गांव निवासी अजय कुमार पटेल की 34 वर्षीय पत्नी आरती पटेल ने शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि आरती की शादी वर्ष 2006 में हुई थी और उसका मायका बरसठी थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव में स्थित है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद माना जा रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि महिला ने स्वयं जहरीला पदार्थ खाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।