भाई प्रतीक की मौत पर आया अखिलेश यादव का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। कई नेताओं और समर्थकों ने उनके निधन पर दुख जताया है।
अखिलेश यादव ने क्या कहा?
प्रतीक यादव के निधन पर अखिलेश यादव ने भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि प्रतीक पिछले कुछ समय से बिजनेस में नुकसान को लेकर काफी परेशान थे। अखिलेश ने कहा, “प्रतीक बहुत अच्छा लड़का था, लेकिन आर्थिक संकट को लेकर दुखी रहता था। दो महीने पहले मुलाकात हुई थी, तब भी हमने उनसे स्वास्थ्य का ध्यान रखने को कहा था।”
अखिलेश यादव के इस बयान के बाद मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
सपा ने की जांच की मांग
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता Ashutosh Verma ने भी प्रतीक यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने पार्टी की ओर से इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
फिलहाल परिवार और पार्टी की ओर से अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, समर्थकों और शुभचिंतकों का अस्पताल और आवास पर पहुंचना लगातार जारी है।
.webp)
