Atala Masjid Case : निरीक्षण के लिए अमीन को सुरक्षा दिलाने की मांग, अगली सुनवाई 16 दिसंबर को

Atala Masjid Case : सिविल जज जूनियर डिवीजन सुधा शर्मा की अदालत में अटाला मस्जिद विवाद (Atala Masjid Case) से जुड़ा मामला मंगलवार को सुनवाई के लिए प्रस्तुत किया गया। स्वराज वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष और वादी संतोष मिश्रा की ओर से अधिवक्ता ने पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र पर बहस की।
वादी ने विवादित स्थल के निरीक्षण के लिए सुरक्षा बल उपलब्ध कराने की मांग की है। बताया गया कि अमीन रामस्वरात मिश्रा ने विवादित स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण की कोशिश की थी, लेकिन प्रतिवादियों ने इमारत के सभी दरवाजे अंदर से बंद कर दिए, जिससे वह पूरा निरीक्षण नहीं कर सके। अमीन ने अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करते हुए निरीक्षण के लिए सुरक्षा बल की आवश्यकता जताई।
वादी ने कोर्ट से अपील की है कि पुलिस अधीक्षक जौनपुर को निर्देशित किया जाए कि अमीन को निरीक्षण के दौरान सुरक्षा प्रदान की जाए, जिससे कोर्ट के आदेश का पालन सुनिश्चित हो सके। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 दिसंबर की तारीख तय की है।
.webp)
