1. Home
  2. जौनपुर

Atul Subhash Suicide Case : बेंगलुरु पुलिस ने निकिता के घर पर चस्पा किया नोटिस, तीन दिन में पेश होने का निर्देश

Atul Subhash Suicide Case : बेंगलुरु पुलिस ने निकिता के घर पर चस्पा किया नोटिस, तीन दिन में पेश होने का निर्देश

Atul Subhash Suicide Case : बेंगलुरु में चर्चित सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में छानबीन तेज हो गई है। इस सिलसिले में बंगलुरू पुलिस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के जौनपुर में निकिता के ताऊ के डाक बंगले स्थित घर और ढालगर टोला स्थित घर पर नोटिस चस्पा किया।

पांच पन्नों के इस नोटिस में निकिता को तीन दिनों के अंदर बंगलुरू के मराठल्ली पुलिस स्टेशन में उपस्थित होकर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। बंगलुरू पुलिस के साथ स्थानीय कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही।

यह भी पढ़ें- Atul Subhash Suicide Case : जौनपुर पहुंची बेंगलुरु पुलिस टीम, बड़े कदम की संभावना, एसपी से मांगी गई फोर्स

इस दौरान बंगलुरू पुलिस ने स्थानीय कोतवाली में अधिकारियों से मंत्रणा की और दीवानी न्यायालय में मामले से जुड़ी पत्रावलियों का अवलोकन करने की योजना बनाई।

कोतवाल मिथिलेश मिश्र ने बताया कि यदि बंगलुरू पुलिस गिरफ्तारी के लिए निर्देश देती है, तो संबंधित स्थानों पर दबिश दी जाएगी। सुसाइड केस की गहनता से जांच जारी है, और निकिता की पेशी से मामले में नए खुलासे होने की संभावना है।