बदलापुर महोत्सव का भव्य शुभारंभ, सामूहिक विवाह से हुआ महोत्सव का आगाज

बदलापुर के सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में आयोजित 6वें बदलापुर महोत्सव का शुभारंभ विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के सहयोग से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 551 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शादी के बंधन में बंधे। दूल्हे पारंपरिक परिधान में सजे-धजे थे, वहीं दुल्हनें लाल साड़ी और गोटेदार चुनरी में आकर्षक लग रही थीं। विवाह समारोह के दौरान सभी जोड़ों को वस्त्र, उपहार सामग्री और विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगाए गए स्टाल
महोत्सव में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टाल लगाए गए। विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने स्टालों का उद्घाटन करते हुए जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लगे इन स्टालों पर शिक्षा, बाल विकास, पशुपालन और अन्य विभागों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। विधायक ने विभिन्न विभागों के कार्यों का निरीक्षण कर उनकी सराहना की।
बदलापुर महोत्सव ने दिया सामाजिक और प्रशासनिक सेवाओं को बढ़ावा
महोत्सव का आयोजन सामाजिक उत्थान और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से किया गया, जो क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
.webp)
