जौनपुर में बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, दो घायल

जौनपुर। नगर पंचायत रामपुर के सेमुही मार्ग पर गुरुवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान नागेन्द्र तिवारी (60 वर्ष), निवासी जगदीशपुर थाना रामपुर के रूप में हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागेन्द्र तिवारी गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे अपनी बाइक से रामपुर की ओर जा रहे थे। जब वह सेमुही-रामपुर मार्ग पर ब्रह्म बाबा के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। दूसरी बाइक चला रहे सभाजीत तिवारी से यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि नागेन्द्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत नागेन्द्र तिवारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल दोनों अन्य व्यक्तियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
परिवार के सदस्य नागेन्द्र तिवारी के शव को लेकर अन्य चिकित्सालय ले गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नागेन्द्र तिवारी के परिवार वाले शव लेकर रामपुर थाने पहुंचे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
.webp)
