1. Home
  2. जौनपुर

सेंट जॉन्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस, गिफ्ट पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

सेंट जॉन्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस, गिफ्ट पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

जौनपुर। सिद्दीकपुर सेंट जॉन्स स्कूल में शुक्रवार को क्रिसमस का पर्व बड़े उल्लास और आनंद के साथ मनाया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चे सांता क्लॉज से उपहार प्राप्त करके खुश हुए। इस विशेष दिन पर विद्यालय में प्रार्थना सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों, शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए।

सेंट जॉन्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस, गिफ्ट पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

कार्यक्रम की शुरुआत फादर फेलिक्स डिसूजा ने प्रभु ईसा मसीह की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए की, जिन्होंने प्रेम, दया और क्षमा के महत्व को बताया। उन्होंने सभी से ईसा मसीह के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स डिसूजा और मुख्य अतिथि फादर राजेश निशी ने सांता क्लॉज के साथ मिलकर क्रिसमस केक काटा। इसके बाद छात्रों ने विविध रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। कक्षा तीन और चार के बच्चों ने प्रभु ईसा मसीह के जीवन पर आधारित झांकी प्रस्तुत की, जबकि यूकेजी के बच्चों ने क्रिसमस गीतों की मधुर धुनों से माहौल को जीवंत बना दिया। आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने ईसा मसीह के जीवन पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की एक छात्रा ने स्वागत भाषण दिया और सभी उपस्थित लोगों का अभिनंदन किया। कैरल गीतों की प्रस्तुति ने इस अवसर को और भी खास बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।