1. Home
  2. जौनपुर

मड़वादोदक ग्राम प्रधान पर वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक, डीएम ने दिए जांच के आदेश

जौनपुर। ग्राम सभा मड़वादोदक की प्रधान कर्मादेवी पर सरकारी धन के दुरुपयोग और विकासकार्यों में अनियमितता के आरोपों के चलते जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद ने उनके वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी है। यह कार्रवाई तब की गई जब ग्रामीणों ने 3 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री पोर्टल और जिलाधिकारी कार्यालय में प्रधान की जांच कराने के लिए शिकायत दर्ज कराई थी।

मड़वादोदक ग्राम प्रधान पर वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक, डीएम ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री के उपसचिव भास्करचंद्र काण्डवाल के निर्देश पर जिलाधिकारी ने जांच टीम गठित की, जिसमें जिलापूर्ति अधिकारी और अन्य अधिकारियों ने 20 दिसंबर को ग्राम में किए गए कार्यों की गहन जांच की। जांच रिपोर्ट के आधार पर उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1947 की धारा 95(1)(जी) के तहत प्रधान के अधिकारों पर रोक लगाई गई।

मड़वादोदक ग्राम प्रधान पर वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक, डीएम ने दिए जांच के आदेश
मड़वादोदक ग्राम प्रधान पर वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक, डीएम ने दिए जांच के आदेश

अंतिम जांच के लिए जिलाधिकारी ने जिलापिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी जौनपुर को नामित किया है और तकनीकी सहयोग के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से सहयोग प्राप्त करने का निर्देश दिया है। जांच रिपोर्ट एक माह के भीतर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं।