1. Home
  2. जौनपुर

IG मोहित गुप्ता का शाहगंज कोतवाली निरीक्षण : गायब पति की फरियाद लेकर पहुंची पत्नी, अफसरों को दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश

IG मोहित गुप्ता का शाहगंज कोतवाली निरीक्षण : गायब पति की फरियाद लेकर पहुंची पत्नी, अफसरों को दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश

जौनपुर। वाराणसी परिक्षेत्र के आईजी मोहित गुप्ता ने शाहगंज कोतवाली में शनिवार सुबह पुलिस अधिकारियों के साथ सर्किल की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान ढंढवारा कला निवासी रीमा ने अपने गायब पति को लेकर आईजी मोहित गुप्ता से मिलकर गुहार लगाई। महिला ने आरोप लगाया कि डेढ़ महीने से उसका पति मुन्ना लापता है, और उसकी हत्या की आशंका जताई है। रीमा के अनुसार, उसका पति मुन्ना, जो राजगीरी का काम करता था, चार महीने पहले दिल्ली गया था। दिल्ली में काम के दौरान कुछ विवाद के बाद से उसका मोबाइल बंद है और वह घर वापस नहीं आया।

IG मोहित गुप्ता का शाहगंज कोतवाली निरीक्षण : गायब पति की फरियाद लेकर पहुंची पत्नी, अफसरों को दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश

पति की गुमशुदगी को लेकर रीमा ने आईजी से अपील की। आईजी मोहित गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया और त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं आईजी मोहित गुप्ता ने शाहगंज कोतवाली में निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्किल क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नाराजगी जताई और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग में सुधार की जरूरत है, ताकि अपराधों पर काबू पाया जा सके। इसके अलावा, उन्होंने थानाध्यक्षों से क्षेत्र में हो रहे अपराधों की जानकारी ली और कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट मांगी।

आईजी ने यह भी कहा कि पुलिस को अपराधियों पर नजर रखने और निरोधात्मक कार्रवाई करने के लिए और अधिक सक्रिय होना होगा। अगर अपराधों में कमी नहीं आई, तो दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।