1. Home
  2. जौनपुर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: योग संगम में 600 NCC कैडेटों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प

.

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में 98 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-318) के दौरान रविवार को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया।

.

कार्यक्रम की अध्यक्षता कैंप कमांडेंट कर्नल आलोक डी. सिंह ने की। इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग’ रही।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह तथा वाराणसी ग्रुप ‘बी’ के ग्रुप कमांडर वी.के. पंजियार मौजूद रहे।

.

योग सत्र में करीब 600 एनसीसी कैडेटों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार, विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।ग्रुप कमांडर वी.के. पंजियार ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। वहीं कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने योग को स्वस्थ और सकारात्मक जीवन का प्रभावी माध्यम बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

योग विशेषज्ञ डॉ. शारदा द्विवेदी एवं जय सिंह मुहिलोट ने योगाभ्यास का संचालन किया।अंत में कैडेटों और स्टाफ ने नियमित योग कर स्वस्थ व अनुशासित जीवन जीने का संकल्प लिया।