1. Home
  2. जौनपुर

Jaunpur : 10.24 लाख की लागत से बनाई गई थी नगर पंचायत नाली, लोकार्पण के एक महीने बाद ही हुई ध्वस्त

Jaunpur : 10.24 लाख की लागत से बनाई गई थी नगर पंचायत नाली, लोकार्पण के एक महीने बाद ही हुई ध्वस्त

जौनपुर: नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में 10.24 लाख की लागत से बनाई गई नाली कr साइड वॉल लोकार्पण के महीने भर के भीतर ही जगह-जगह से ध्वस्त हो गया। इस मामले को लेकर कस्बे के निवासियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत वार्ड संख्या 4 बंजारेपुर दक्षिणी में तारकोल रोड से राजेंद्र यादव के मकान तक 100 मीटर लंबी सीसी रोड और नाली का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य के बाद शिलापट्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्थानीय विधायक जगदीश नारायण राय का नाम लिखवाकर इसे लोकार्पण किया गया।

कस्बे के निवासियों ने की शिकायत


चन्द्रेश यादव, राधेश्याम यादव, अवधेश कुमार, श्याम देव, कैलाशनाथ, हीरालाल समेत कई लोगों ने नाली के ध्वस्त होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को इसकी जानकारी दी, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने विधायक जगदीश नारायण राय से संपर्क किया।

विधायक ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र


विधायक जगदीश नारायण राय ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने और ध्वस्त हुई नाली को पुनः बनवाने के निर्देश देने की मांग की है। उन्होंने कहा, "कस्बे के लोगों ने खराब गुणवत्ता के कारण नाली के टूटने की शिकायत की है। इसे गंभीरता से लेते हुए मैंने डीएम से अविलंब कार्रवाई की अपील की है।"

इस घटना ने निर्माण कार्यों में हो रही लापरवाही और गुणवत्ता की अनदेखी को उजागर किया है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कब तक प्रभावी कार्रवाई करता है।