1. Home
  2. जौनपुर

Jaunpur : संदिग्ध परिस्थिति में 24 वर्षीय विवाहिता की मौत, 10 महीने पहले हुई थी शादी, जांच में जुटी पुलिस

Jaunpur : संदिग्ध परिस्थिति में 24 वर्षीय विवाहिता की मौत, 10 महीने पहले हुई थी शादी, जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर: बरसठी थाना क्षेत्र के बघनरी गांव में एक 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके वालों ने पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।

मृतका की पहचान रूबी प्रजापति पत्नी जैस प्रजापति के रूप में हुई है। उसकी शादी महज दस महीने पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि रूबी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसकी सास सुशीला उसे भदोही के एक निजी अस्पताल ले गईं। हालांकि, हालत में सुधार न होने के कारण उसे दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के पिता, जो प्रयागराज के सरायममरेज थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के निवासी हैं, मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

बरसठी थाने के एसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के मायके वालों ने लिखित तहरीर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका का पति जैस प्रजापति इस समय विदेश में हैं।

पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। रूबी की मौत के कारणों को लेकर परिवार और पुलिस दोनों ही असमंजस में हैं। फिलहाल पुलिस मामले में सभी साक्ष्यों को इकट्ठा कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने का प्रयास कर रही है।