Jaunpur : जंघई स्टेशन पर रिश्तेदार को लेने पहुंचे अधेड़ को आया हार्ट अटैक, मौत

Jaunpur News : मुंबई से लौटे अपने रिश्तेदार को जंघई स्टेशन (Janghai Station) पर लेने पहुंचे अधेड़ की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना रविवार को उस समय हुई जब अधेड़ स्टेशन के फाटक पर अपने भांजे का सामान लेकर लौट रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बसहटा गांव निवासी बांके लाल गौतम के जंघई स्टेशन पहुंचने के बाद हुई। वह मुंबई से काशी एक्सप्रेस ट्रेन से जंघई पहुंचे थे। स्टेशन पहुंचते ही उन्होंने अपने रिश्तेदार सीताराम गौतम (55 वर्ष), निवासी कमासिन गांव, को फोन कर बुलाया।
सीताराम गौतम बाइक से स्टेशन पहुंचे और बांके लाल से मिलकर उनका सामान लेकर जंघई फाटक की ओर पैदल जा रहे थे। जैसे ही वह फाटक पर पहुंचे, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वहीं गिर पड़े। मौके पर मौजूद बांके लाल उन्हें तत्काल पास के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सीताराम गौतम के परिजन मौके पर पहुंचे और शव को लेकर कमासिन गांव चले गए। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
.webp)
