Jaunpur : सिम कार्ड लेने गई युवती रहस्यमयी ढंग से लापता, पांच दिन से नहीं मिला कोई सुराग

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मुडैला गांव में 19 वर्षीय युवती के लापता होने से सनसनी फैल गई है। परिजनों के मुताबिक, युवती 18 जून को सुबह सिम कार्ड लेने पास के जपटापुर बाजार गई थी, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला।
परिजन लगातार तलाश कर रहे हैं और रिश्तेदारों से संपर्क कर चुके हैं, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उसकी मां ने बताया कि बेटी की मोबाइल सेवा बंद थी और इसी वजह से वह नया सिम लेने गई थी। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं बेटी किसी के बहकावे में न आ गई हो या किसी वारदात की शिकार न हो गई हो।
परिवार ने सरायख्वाजा थाने में लिखित शिकायत दी है। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल खंगाल रही है।
.webp)
