1. Home
  2. जौनपुर

Jaunpur : आंगनवाड़ी का रिफाइंड तेल शादी में हो रहा था इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल, होगी जांच

Jaunpur : आंगनवाड़ी का रिफाइंड तेल शादी में हो रहा था इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल, होगी जांच

जौनपुर: धर्मापुर ब्लॉक के गजना गांव में एक शादी समारोह में बच्चों को मिलने वाले बाल पुष्टाहार विभाग के रिफाइंड तेल का इस्तेमाल खाना बनाने में किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे ब्लॉक प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, शादी समारोह में करीब आधा किलो के 15 पैकेट रिफाइंड तेल का इस्तेमाल किया गया। बताया जा रहा है कि ये पैकेट गजना गांव के किसी आंगनवाड़ी केंद्र से अवैध रूप से प्राप्त किए गए थे। इस घटना के बाद गांव में भी काला बाजारी की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Jaunpur : आंगनवाड़ी का रिफाइंड तेल शादी में हो रहा था इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल, होगी जांच

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

वायरल फोटो में यह स्पष्ट दिख रहा है कि बाल विकास व पुष्टाहार के तहत मिलने वाले रिफाइंड तेल का दुरुपयोग हो रहा है। इससे साफ है कि सरकारी योजनाओं के सामान को काला बाजारी के माध्यम से निजी इस्तेमाल के लिए बेचा जा रहा है।

जांच होगी, दोषियों पर होगी कार्रवाई

मामले में पूछे जाने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह ने कहा, "इस घटना की जानकारी हमें मिली है। सीडीपीओ से जांच करवाई जाएगी। यदि जांच में संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ती की लापरवाही या संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।"

Jaunpur : आंगनवाड़ी का रिफाइंड तेल शादी में हो रहा था इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल, होगी जांच

प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द मामले की तह तक जाने और दोषियों को सजा देने का आश्वासन दिया है। इस घटना से सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिससे विभाग को अपनी कार्यप्रणाली पर पुनः विचार करने की आवश्यकता होगी।