1. Home
  2. जौनपुर

Jaunpur: दूल्हा हत्याकांड में आरोपियों को बड़ा झटका, जिला जज ने खारिज की जमानत याचिका​​​​​​​

...

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के चर्चित और सनसनीखेज दूल्हा हत्याकांड में मुख्य आरोपियों को अदालत से बड़ा झटका लगा है। जिला जज सुशील कुमार शशि ने मामले की गंभीरता और अपराध की भयावहता को देखते हुए मुख्य आरोपी शोले राजभर (शैफपुर, सरायख्वाजा) और विकास यादव (मोजीपुर, खुटहन) की जमानत याचिका निरस्त कर दी।

यह मामला उस समय चर्चा में आया था जब शादी के जश्न के दौरान दूल्हे की सरेआम हत्या कर दी गई थी। घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी थी और लोगों को झकझोर कर रख दिया था।

अदालत ने सुनवाई के दौरान अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपियों को किसी भी प्रकार की राहत देने से इनकार कर दिया। जमानत याचिका खारिज होने के बाद आरोपियों के खेमे में हड़कंप मच गया है।