1. Home
  2. जौनपुर

Jaunpur : CM योगी ने राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव के आवास पहुंचकर दिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

cm yogi

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे जौनपुर के समसपुर पनियरिया स्थित राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव के आवास पहुंचे। उन्होंने मंत्री के दिवंगत पिता स्वर्गीय सवधु यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घर के अंदर जाकर मंत्री की माता और अन्य परिजनों से भी मिले। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। लगभग 10 मिनट तक परिजनों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री बाहर आए, जहां पुलिस सुरक्षा घेरे के अंदर से उन्होंने मौजूद भीड़ और कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान भीड़ की ओर से "जय श्री राम" और "राधे राधे" के नारे भी लगे, जिसे देखकर सुरक्षा तंत्र सतर्क हो गया। मुख्यमंत्री बिना रुके सीधे अपनी गाड़ी से हेलीपैड के लिए रवाना हो गए और लगभग 1:45 बजे वाराणसी के लिए हेलिकॉप्टर से प्रस्थान किया।

..

रवानगी से पूर्व उन्होंने हेलीपैड पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं से मुलाकात की। वहीं, डीआईजी वैभव कृष्ण, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह और एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने जिले की कानून-व्यवस्था की जानकारी उन्हें दी। पूरे दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही और किसी तरह की अव्यवस्था नहीं होने दी गई। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री डॉ. स्वतंत्रदेव सिंह भी सीएम के साथ वाराणसी के लिए रवाना हुए।

सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जौनपुर जिला प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर था। सीएम के रूट के एक किलोमीटर के दायरे में ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। खेतों, घरों की छतों और पेड़ों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहे, जो हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए थे।

..

सड़क मार्गों से गुजरने वाले लोगों की भी सघन जांच की गई और पहचान सत्यापित कर ही प्रवेश दिया गया। हेलीपैड स्थल पर लोगों की भीड़ दूर से ही सीएम को देखने की कोशिश करती रही, लेकिन सुरक्षा घेरे के कारण कोई भी पास नहीं जा सका। राज्यमंत्री के घर से लगभग 500 मीटर दूर पार्किंग व्यवस्था की गई थी, जहां से लोग पैदल पहुंच रहे थे।

हेलीपैड पर मौजूद रहे भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के दौरान हेलीपैड पर कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—

  • डॉ. स्वतंत्रदेव सिंह, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री

  • पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह

  • पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह

  • पूर्व जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह

  • जिला मंत्री पीयूष गुप्ता

  • नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य

  • रागिनी सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष

  • जिला मंत्री राजू सिंह दादा

  • गीता विन्द, सदस्य महिला कल्याण बोर्ड

  • संदीप तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष

  • पंकज मिश्रा

  • सूर्यप्रकाश सिंह

  • पूर्व विधायक बाकेलाल सोनकर

  • पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव

  • आशीष गुप्ता

  • श्याम मोहन अग्रवाल

  • भाजपा नेता अजय सिंह खरचू

  • राजकेशर पाल, चेयरमैन क्रय विक्रय सहकारी समिति

  • प्रशांत सिंह दीपक

  • कमलेश निषाद

  • उपेंद्र नाथ मिश्रा

  • धर्मेंद्र मिश्रा

  • राजदेव यादव

  • रामसूरत मौर्या

  • रमेश यादव