1. Home
  2. जौनपुर

जौनपुर: महिला के कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया सिपाही, पिटाई के बाद लाइन हाजिर, जांच शुरू

जौनपुर: महिला के कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया सिपाही, पिटाई के बाद लाइन हाजिर, जांच शुरू

जौनपुर के केराकत कस्बे में पुलिस विभाग की छवि को धक्का पहुंचाने वाला मामला सामने आया है। एक सिपाही को स्थानीय लोगों ने महिला के घर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। इसके बाद सिपाही की जमकर पिटाई की गई और पुलिस को सूचना दी गई।

क्या है पूरा मामला?

घटना बुधवार रात की है। आरोप है कि केराकत कोतवाली का सिपाही रतन गिरी नशे की हालत में एक महिला के घर में घुस गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिपाही का महिला से पहले से संबंध था। महिला के परिवार वालों ने उसे संदिग्ध अवस्था में देख लिया और हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने सिपाही की पिटाई कर दी।

वीडियो हुआ वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें सिपाही की पिटाई होती नजर आ रही है। वहीं, महिला को भी गालियां दी जा रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

कप्तान ने लिया सख्त एक्शन

जिले के एसपी डॉ. कौस्तुभ ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया और जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय छवि को खराब करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

कोतवाली प्रभारी का बयान

केराकत कोतवाली प्रभारी अवनीश राय ने बताया कि सिपाही नशे में हंगामा कर रहा था, जिसके चलते उसे लाइन हाजिर किया गया है। उन्होंने महिला के आरोपों को गलत बताया।

घटना से विभाग की किरकिरी

घटना के बाद पुलिस विभाग की साख पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों में भी इसे लेकर नाराजगी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सिपाही के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।