1. Home
  2. जौनपुर

Jaunpur : बच्चों-बच्चों में हुआ विवाद, बचाने आए बुजुर्ग पर धारदार हथियार से वार

marpeet

Jaunpur News : सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के औरही गांव में शनिवार को बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद देर रात खूनी संघर्ष में बदल गया। इस झगड़े में 60 वर्षीय वृद्ध संपत गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनके हाथों में गंभीर चोटें आई हैं।

खेल-खेल में शुरू हुआ विवाद, देर रात पहुंचा घर तक

घटना की शुरुआत शनिवार सुबह हुई, जब संपत के नाती सचिन का गांव के कुछ युवकों से खेल के दौरान विवाद हो गया। दिनभर यह विवाद शांत रहा, लेकिन देर रात करीब 10 बजे गांव के ही कुछ दबंग युवक सचिन से बदला लेने के इरादे से संपत के घर पहुंच गए। वहां उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर वृद्ध पर हमला

जैसे ही संपत ने युवकों को गाली-गलौज करने से रोका, गुस्साए युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। पीड़ित का आरोप है कि युवकों ने पहले तो मारपीट की और फिर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनके हाथों में गहरी चोट आई।

तीन आरोपियों पर केस दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर भास्कर (23), शिवम (16) और राजनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।