1. Home
  2. जौनपुर

Jaunpur : शिवगुलामगंज हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस पलटने से चार यात्रियों की मौत, कई घायल

..

जौनपुर। जिले के शिवगुलामगंज हाइवे पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में हिम्मत बस सर्विस की एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

..

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बस घनश्यामपुर से लेदुका होते हुए जौनपुर की ओर जा रही थी। शिवगुलामगंज हाइवे पर जैसे ही बस एक पुल के पास पहुंची, चालक का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार में चल रही बस डिवाइडर से टकराई और उछलकर दूसरी लेन में पलट गई। पलटने के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्था

नीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत पास के अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान की जा रही है।

(खबर अभी अपडेट की जा रही हैं)