Jaunpur : पत्नी के रहते पति करने जा रहा दूसरी शादी, पीड़िता पहुंची थाने, लगाई न्याय की गुहार

Jaunpur News : केराकत थाना क्षेत्र के एक गांव की 32 वर्षीय महिला ने अपने पति पर पहली शादी के रहते दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि जब वह वाराणसी में पीजीटी की पढ़ाई कर रही थी, तब उसकी मुलाकात झारखंड के पंकज पासवान से हुई और दोनों के बीच प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली और वैवाहिक जीवन बिताने लगे।
कुछ समय बाद दोनों के बीच अनबन हो गई, जिसके बाद महिला अपने घर लौट आई। अब पंकज पासवान, जो कि वाराणसी में एक दुकान पर काम करता है, अप्रैल 2023 में दूसरी शादी करने जा रहा है। इस सूचना के बाद महिला ने कोतवाली पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने बताया कि वह पंकज की पहली पत्नी है और उसे तलाक दिए बिना दूसरी शादी करना न केवल गलत है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि उन्हें अभी तक इस मामले में कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन जैसे ही पत्र मिलेगा, उचित कार्यवाही की जाएगी।
.webp)
