जौनपुर : OP राजभर के सामने छलका मृतक की मां का दर्द, न्याय की गुहार लेकर सड़क पर लेटी, बोली- न मदद मिली और...

मंत्री के काफिले के निकलते समय मृतक की मां अचानक उनकी गाड़ी के आगे सड़क पर लेट गईं और फूट-फूटकर रोते हुए इंसाफ की गुहार लगाने लगीं। मौके पर कुछ देर के लिए भावुक और तनावपूर्ण माहौल बन गया।
परिजनों का कहना है कि सड़क हादसे में बेटे की मौत को एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी सहायता के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।
मंत्री ओम प्रकाश राजभर शोक संतप्त परिवार से मिलने भकुरा गांव पहुंचे थे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इसी दौरान मृतक की मां रोते हुए कहने लगीं कि घटना के सात दिन बाद भी पुलिस ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बेटे को न्याय दिलाने और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
देखें वीडियो
मौके पर मौजूद ग्रामीणों और सुरक्षा कर्मियों ने महिला को समझाने और सड़क से हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार न्याय की मांग करती रहीं। उनका कहना था कि कई नेता और अधिकारी परिवार से मिलने आए, लेकिन कार्रवाई के बजाय केवल आश्वासन ही मिला।
बाद में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने परिवार को भरोसा दिलाया कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कराई जाएगी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
.webp)
