1. Home
  2. जौनपुर

जौनपुर में 33.47 करोड़ में बनेगा नया केन्द्रीय विद्यालय: गिरीश चन्द्र यादव

जौनपुर में 33.47 करोड़ में बनेगा नया केन्द्रीय विद्यालय: गिरीश चन्द्र यादव

जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय सरकार ने जौनपुर में एक नए केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी है। यह विद्यालय शाहगंज रोड स्थित प्रयागीपुर में आईटीआई परिसर में बनेगा, जिसका बजट लगभग 33.47 करोड़ रुपये रखा गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि यह विद्यालय प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शिक्षामंत्री के आशीर्वाद से जौनपुर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

इस नए केन्द्रीय विद्यालय में 960 छात्रों के लिए सीटें होंगी और 63 अध्यापकों सहित अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इस विद्यालय का निर्माण केंद्रीय विद्यालय संगठन के मानकों के अनुसार किया जाएगा, जो छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा।

यह विद्यालय केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चों के साथ-साथ दूर-दराज के बच्चों के लिए भी उच्चस्तरीय शिक्षा का अवसर प्रदान करेगा। भारत सरकार की नई शिक्षा नीति-2020 के तहत इसे ‘पीएम श्री’ विद्यालय के रूप में नामित किया जाएगा।