1. Home
  2. जौनपुर

Jaunpur News : तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो मनबढ़ों ने कर दी पिटाई, चार पर मुकदमा दर्ज

pitai

Jaunpur News : महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंसा गांव में तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना करने पर कुछ युवकों ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सवंसा निवासी विनोद सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके घर के बगल से लोक निर्माण विभाग की सड़क गुजरती है, जिस पर गांव के कुछ युवक लगातार तेज गति से बाइक दौड़ाते हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर उन्होंने युवकों को बाइक धीरे चलाने की सलाह दी थी, लेकिन यह बात युवकों को नागवार गुजरी। उन्होंने विनोद सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी।

विनोद सिंह ने बताया कि 8 अप्रैल को जब वह गांव के जंजाली धइकार के घर से लौट रहे थे, तभी नहर की पुलिया के पास अर्जुन गौतम उर्फ छोटू तीन अज्ञात लोगों के साथ पहले से घात लगाकर खड़ा था। चारों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर जब ग्रामीणों को आता देख हमलावर बाइक से भाग निकले।

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने प्रारंभिक जांच के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।