1. Home
  2. जौनपुर

Jaunpur News : वर्कशॉप पर मनबढ़ों का हमला, दुकान में तोड़फोड़ कर मालिक समेत पांच को किया घायल

Marpeet

Jaunpur News : जिले के बक्शा थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब चकमिर्जापुर गांव के पास स्थित एक वर्कशॉप पर पहुंचे दबंगों ने हमला बोल दिया। प्रयागराज मार्ग पर स्थित महेंद्र वर्कशॉप में ईंट, पत्थर, लाठी और रॉड से लैस हमलावरों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और दुकान मालिक समेत पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में एक नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

गाड़ी हटाने के विवाद से शुरू हुआ बवाल

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कम्बरपुर गांव निवासी शिवकुमार यादव ने बक्शा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह "महेंद्र वर्कशॉप" नाम से दुकान चलाते हैं। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे गाड़ी हटाने को लेकर एक युवक से कहासुनी हुई। इसके बाद मनबढ़ आकाश यादव ने सात अन्य अज्ञात साथियों को बुला लिया और सभी ने मिलकर वर्कशॉप पर हमला कर दिया।

तोड़फोड़ के साथ की गई पिटाई, पांच घायल

हमलावरों ने वर्कशॉप में खड़ी गाड़ियों और दुकान का सामान तोड़ डाला। इसके बाद उन्होंने शिवकुमार यादव समेत दुकान पर मौजूद रितेश यादव, खालिद, रजिक और प्रशांत सिंह को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

पीड़ित की तहरीर पर बक्शा पुलिस ने आकाश यादव समेत सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।