Jaunpur: मड़ियाहूं तहसील में DM का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों पर जताई नाराजगी


मड़ियाहूं तहसील पहुंचे जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने तहसील परिसर स्थित एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालयों का निरीक्षण कर लंबित वादों से संबंधित पत्रावलियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व वादों का निस्तारण तय समय सीमा के भीतर किया जाए और किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

जिलाधिकारी ने तहसील परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का भी निर्देश दिया। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि न्यायालयों के सुचारु संचालन और मामलों के समयबद्ध निस्तारण में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
डीएम ने अधिकारियों और अधिवक्ता संघ के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा ताकि जनता के समस्याओं का सत प्रतिशत निस्तारण हो सके।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता को पारदर्शी एवं प्रभावी सेवा प्रदान करना ही अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए है।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार, तहसीलदार राकेश कुमार सहित तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
.webp)
