1. Home
  2. जौनपुर

Jaunpur : छत के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार

Chori

Jaunpur: गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मनिहांगोविंदपुर गांव में बीती रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए छत के रास्ते घर में घुसकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेत जरूरी दस्तावेज भी चुरा लिए।

पीड़ित आनंद दुबे ने बताया कि वह घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे जबकि उनकी पत्नी अंदर कमरे में थीं। रात में चोर छत की सीढ़ियों का दरवाजा खोलकर घर के अंदर दाखिल हुए और तीन कमरों की तलाशी ली। अलमारी में रखा लगभग दो लाख रुपये का जेवर और पच्चीस हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोर जाते समय घर के पिछले दरवाजे से भाग निकले।

सुबह जब आनंद दुबे घर के अंदर पहुंचे तो अलमारी खुली मिली और सारा सामान गायब था। घटना की सूचना तुरंत 112 नंबर पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों में घटना के बाद दहशत का माहौल है।