1. Home
  2. जौनपुर

पति की बेवफाई पर आग बबूला हुई पत्नी, बाजार में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

पति की बेवफाई पर आग बबूला हुई पत्नी, बाजार में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के बाबा बाजार के पास शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच हुई जोरदार झड़प ने इलाके में सनसनी फैला दी। मामला तब बढ़ा जब पत्नी ने अपने पति को मोबाइल पर किसी दूसरी महिला से वीडियो कॉल पर बात करते हुए देख लिया।

घटना के मुताबिक, पास के एक गांव से पति-पत्नी जफराबाद कस्बे में खरीदारी करने आए थे। पत्नी जब दुकान में खरीदारी में व्यस्त थी, तभी पति दुकान से बाहर जाकर मोबाइल पर किसी महिला से वीडियो कॉल पर बात करने लगा। पत्नी ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया और गुस्से में तमतमा गई। घर लौटते समय पत्नी ने पति से इस बात पर सवाल किया, लेकिन बहस बढ़ने पर पति ने पत्नी को गालियां देना शुरू कर दिया। इससे आहत पत्नी ने गुस्से में आकर पति को पीटना शुरू कर दिया और गुस्से में ईंट उठाकर उसके माथे पर मार दी। पति को चेहरे और माथे पर चोटें आईं।

घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। घायल पति और गुस्साई पत्नी दोनों को चोटें आई हैं। इस झगड़े के बाद पत्नी मायके जाने की जिद पर अड़ी हुई है। इस घटना ने न केवल इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है, बल्कि यह भी सवाल खड़े किए हैं कि रिश्तों में विश्वास और संवाद की कमी कितनी खतरनाक हो सकती है।