Jaunpur : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति को पीटा, मामला पहुंचा थाने तो...

जौनपुर। करंजाकला क्षेत्र के देवकली गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी को बुलाकर अपने ही पति की बेरहमी से पिटाई कराई। पीड़ित जब शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे फटकार लगाकर भगा दिया। लेकिन सपा नेता के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया गया।
पति को रास्ते में रोक कर पीटा गया
देवकली गांव निवासी इंद्रजीत यादव की शादी नौ साल पहले खुटहन थाना क्षेत्र की रोशनी से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे भी हैं। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन बीते कुछ वर्षों से रोशनी के संबंध गांव के ही लक्ष्मीशंकर नामक युवक से होने लगे। इंद्रजीत ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई, लेकिन रोशनी ने उसे नजरअंदाज कर दिया। वह न सिर्फ इंद्रजीत से झगड़ती थी बल्कि अपनी सास के साथ भी मारपीट करने लगी थी।
शुक्रवार की शाम रोशनी ने लक्ष्मीशंकर को फोन कर घर के पास बुला लिया। उसी वक्त इंद्रजीत किसी काम से बाहर निकला था। रास्ते में लक्ष्मीशंकर ने उस पर अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इंद्रजीत गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर गिर पड़ा।
थाने से मिली निराशा
स्थानीय लोगों की मदद से इंद्रजीत को प्राथमिक उपचार दिलाया गया और वह सरायख्वाजा थाने पहुंचा। लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसकी शिकायत सुनने के बजाय उसे थाने से भगा दिया। जब इंद्रजीत निराश होकर लौटने लगा, तब उसे समाजवादी पार्टी के नेता अमित यादव का सहारा मिला।
अमित यादव ने तुरंत थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह से संपर्क कर मामले की गंभीरता बताई और एफआईआर दर्ज कराने का दबाव बनाया। उनके दखल के बाद पुलिस ने हरकत में आते हुए देर शाम इंद्रजीत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस जांच में जुटी
थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को हिरासत में लिया जाएगा।
.webp)
