Jaunpur : सौरभ के साथ रहूंगी, नहीं तो...पत्नी के खौफ से पति ने प्रेमी से करा दी शादी, कहा- दी थी जहर देकर मारने की धमकी

Jaunpur : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की जिद और प्रेम प्रसंग के चलते बेहद उसे उसके प्रेमी से शादी करवा दी। ये घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, कोई पति के फैसले को समझदारी बता रहा है तो कोई इसे 'नीले ड्रम' वाले डर से जोड़ रहा है।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव का है। गांव निवासी अरविंद बिंद की शादी 2023 में खेतासराय क्षेत्र के जमदहां गांव की रीता से हुई थी। शादी से पहले ही रीता का प्रेम-प्रसंग जौनपुर के काफरपुर गांव निवासी युवक सौरभ से चल रहा था। बताया जाता है कि शादी से पहले रीता एक बार सौरभ के साथ भाग भी चुकी थी। हालांकि बाद में परिजनों के दबाव में अरविंद से उसकी शादी करा दी गई।
शादी के बाद भी जारी रहा प्रेम संबंध
शादी के बाद अरविंद नोएडा काम पर चला गया, जिससे रीता को अपने पुराने प्रेमी से संपर्क बनाए रखने का पूरा मौका मिल गया। परिजनों को लगा कि वह अपने पति से बात कर रही है, लेकिन जब अरविंद को शक हुआ तो वह रीता को अपने साथ नोएडा ले गया। वहां भी रीता चोरी-छिपे सौरभ से बात करती रही।
एक दिन अरविंद ने मोबाइल में कॉल रिकॉर्डर ऑन किया और जब उसने रिकॉर्डिंग सुनी, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने रीता को समझाने की बहुत कोशिश की, मगर वह सौरभ को छोड़ने को तैयार नहीं हुई।
जहर खाने की धमकी और पति का डर
रीता ने जहर खाकर जान देने की धमकी दी, जिससे अरविंद घबरा गया। उसे शक होने लगा कि कहीं रीता उसे ही खाने में ज़हर मिलाकर मार न दे। इस डर से उसने रीता के हाथ का बना खाना तक खाना छोड़ दिया और बाहर से खाना मंगवाने लगा।
प्रेमी से शादी कराने का फैसला
12 जून को जब दोनों नोएडा लौटे, तो रीता ने दो टूक कहा कि वह अब सौरभ के साथ ही रहेगी और अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह आत्महत्या कर लेगी। मजबूरी में अरविंद ने रीता के मायके वालों को सूचना दी और फिर 16 जून को रीता को लेकर जौनपुर लौट आया।
अगले दिन सोमवार को अरविंद ने रीता की बहन और भाभी की मौजूदगी में रीता और सौरभ को बुलाकर सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार के दुर्गा मंदिर में दोनों की शादी करा दी।
"जिंदगी बचाने के लिए उठाया कदम"
अरविंद का कहना है कि अगर उसने ये फैसला न लिया होता तो शायद रीता आत्महत्या कर लेती और इसके लिए उसे और उसके परिवार को फंसाया जा सकता था। इसलिए उसने पत्नी की खुशी को तरजीह दी और उसे उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया।
.webp)
