1. Home
  2. जौनपुर

पड़ोसी संग फरार हुई महिला, पति ने साथ रखने से किया इनकार, भेजा मायके, फिर...

पड़ोसी संग फरार हुई महिला, पति ने साथ रखने से किया इनकार, भेजा मायके, फिर...

जौनपुर। सरायमोहिउद्दीनपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव से चार दिनों पहले पड़ोसी युवक के साथ फरार हुई महिला, पुलिस के दबाव के चलते घर लौट आई। हालांकि, अब उसके पति ने उसे साथ रखने से इनकार करते हुए उसे उसके मायके भेज दिया।

महिला ने इससे पहले अपने वर्तमान पति से प्रेम विवाह किया था, और दोनों मुंबई में रहते हुए दो बच्चों के माता-पिता बने। लेकिन कुछ समय बाद, महिला का एक 25 वर्षीय युवक से प्रेम संबंध शुरू हो गया, और वह उसके साथ दिल्ली फरार हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने युवक के परिवार पर दबाव बनाया, जिसके बाद रविवार को दोनों वापस लौटे।

चौकी पर पंचायत के बाद भी मामला हल नहीं हो पाया, और पति ने महिला को मायके भेजने का फैसला किया। जब वह बाइक से मायके के लिए रवाना हो रहे थे, तो महिला ने बाजार में बाइक से कूदकर भागने की कोशिश की। बाद में कुछ स्थानीय लोगों ने उसे ऑटो रिक्शा से उसके मायके पहुंचाया। यह घटना अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।