1. Home
  2. जौनपुर

Jaunpur : बकरी बांधने के विवाद में महिला पर फेंका खौलता तेल, गंभीर रूप से झुलसी

Goat

Jaunpur : चंदवक थाना क्षेत्र के बीरीबारी गांव में चूल्हे के पास बकरी बांधने को लेकर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यह विवाद पारिवारिक झगड़े में तब्दील हो गया, जिसमें एक महिला पर खौलता तेल फेंका गया और वह गंभीर रूप से झुलस गई।

पीड़ित बच्चूलाल प्रजापति ने अपने पिता और भाइयों के खिलाफ चंदवक थाने में तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। बच्चूलाल के अनुसार, वह अपने पिता रामासरे प्रजापति और भाइयों जितेन्द्र, रमाकान्त और धर्मेन्द्र से अलग रहते हैं। जब उन्होंने चूल्हे के पास बकरी बांधने का विरोध किया तो विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई।

आरोप है कि बच्चूलाल, उनकी पत्नी सीता देवी और साली गीता प्रजापति को आरोपियों ने बुरी तरह पीटा। सबसे खौफनाक पल तब आया जब गीता प्रजापति पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया गया, जिससे उसका हाथ गंभीर रूप से झुलस गया। घायल गीता को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी डोभी में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित पक्ष ने शनिवार को थाने में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।