युवक ने कमर में असलहा खोंसकर बनाई रील, वीडियो वायरल

जौनपुर। सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कमर में असलहा खोंसकर फोन पर बात करते हुए रील बनाता नजर आ रहा है। यह घटना लेवरुआं गांव के निकट की बताई जा रही है।
यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, राजनीति buzz इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। बताया जा रहा है कि युवक ने यह वीडियो दहशत फैलाने की नीयत से बनाया था।
देखें वीडियो
युवक ने कमर में असलहा खोंसकर बनाई रील, वीडियो वायरल#jaunpur@Uppolice pic.twitter.com/5n81N1hyxK
— Rajniti Buzz (@rajnitibuzz7651) December 5, 2024
इस मामले पर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्त ने कहा कि फिलहाल इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। यदि मामला सामने आता है तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
.webp)
