1. Home
  2. जौनपुर

Jaunpur : मुस्तफाबाद में शराब ठेके लोगोंं ने किया विरोध, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Jaunpur : मुस्तफाबाद में शराब ठेके लोगोंं ने किया विरोध, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। मुस्तफाबाद बाजार में घनी आबादी के बीच शराब का ठेका खुलने के विरोध में स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को ठेकेदार संतलाल जायसवाल द्वारा देशी शराब का ठेका खोला जा रहा था, जिसका क्षेत्रवासियों ने कड़ा विरोध जताया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेका रिहायशी इलाके में खुलने से बच्चों और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा, इससे घरेलू हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी होने की आशंका भी जताई जा रही है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस ठेके का विरोध इस आधार पर किया कि इसके नजदीक एक मदरसा और स्कूल स्थित हैं, जहां बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ने आते हैं। ठेके के चलते उनकी सुरक्षा और मानसिक विकास पर बुरा असर पड़ सकता है।

Jaunpur : मुस्तफाबाद में शराब ठेके लोगोंं ने किया विरोध, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बाजार में हमेशा लोगों की आवाजाही रहती है, जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। विरोध कर रहे संजय कुमार पटेल ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी जौनपुर को ज्ञापन सौंपा गया है, जिस पर उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विरोध कर रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि ठेका खुला तो वे आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। इस विरोध प्रदर्शन में संजय कुमार, मकसूद अंसारी, मोहम्मद रईस, विकास गुप्ता, वहीदा खाँ, नौशाद, लालजी, सोनी, इरशाद समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे।