2027 में डूबती नाव पर कोई नहीं बैठेगा...PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी को OP राजभर ने बताया देश का अपमान, सपा पर बोला हमला

सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में सड़क हादसे में मृत युवक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना जताने के बाद मंत्री भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।
प्रधानमंत्री Narendra Modi पर हाल में की गई विवादित टिप्पणी को लेकर राजभर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी करना केवल किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे देश और 140 करोड़ देशवासियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए प्रधानमंत्री का सम्मान करना हर नागरिक और जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है।
राजभर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है और वह सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है और पिछले नौ वर्षों में प्रदेश की तस्वीर बदल गई है।
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर आत्मविश्वास जताते हुए राजभर ने कहा कि “डूबती हुई नाव पर कोई बैठना नहीं चाहता।” उन्होंने Akhilesh Yadav और समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी कमजोर हो चुकी है और उसमें “दगे हुए कारतूस” इकट्ठा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश की 62 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
विकास कार्यों का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि एक्सप्रेस-वे और बेहतर कनेक्टिविटी ने लोगों की जिंदगी बदल दी है। उन्होंने कहा कि अब जौनपुर से लोग सुबह चाय पीकर लखनऊ नौकरी करने पहुंच सकते हैं, जो पहले संभव नहीं था।
राजभर ने कहा कि जनता अब जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर विकास, शांति और बेहतर कानून व्यवस्था चाहती है और आने वाले चुनाव में इसका असर साफ दिखाई देगा।
.webp)
