1. Home
  2. जौनपुर

माघी पूर्णिमा पर प्रयागराज से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड्डे में पलटी, 9 घायल, 4 गंभीर हालत में जौनपुर रेफर

माघी पूर्णिमा पर प्रयागराज से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड्डे में पलटी, 9 घायल, 4 गंभीर हालत में जौनपुर रेफर

जौनपुर। माघी पूर्णिमा स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप बुधवार को मुंगराबादशाहपुर के सटवां स्कूल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में ट्राली चालक सहित कुल 9 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को बेहतर उपचार के लिए जौनपुर रेफर किया गया है।

कैसे हुआ हादसा

जौनपुर के पचहटिया निवासी श्रद्धालुओं का एक समूह तीन दिन पहले प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए गया था। बुधवार को स्नान करने के बाद श्रद्धालु पिकअप में लौट रहे थे। रास्ते में सटवां स्कूल के पास सामने से आ रही रिक्शा ट्राली को बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर खड्डे में पलट गई।

दुर्घटना के बाद मची अफरा-तफरी

पिकअप पलटते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

घायलों की स्थिति

घटना में सुशीला (46), विकास चौहान (20), तेतर चौहान (28), जगदीश चौहान (35), कुलदीप चौहान (17), सीमा चौहान (23), काजल चौहान (14), मुन्नी देवी (45) और ट्राली चालक ओम प्रकाश (64) घायल हुए हैं। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मुन्नी देवी, विकास चौहान, सुशीला और ट्राली चालक ओम प्रकाश को गंभीर हालत में जौनपुर रेफर कर दिया है

पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए वाहन की स्थिति और चालक की हालत की जांच की जा रही है।