1. Home
  2. जौनपुर

बदलापुर महोत्सव : दूसरे दिन बॉलीवुड के फेमस प्लेबैक सिंगर शब्बीर कुमार के गीतों पर जमकर झूमे दर्शक

बदलापुर महोत्सव : दूसरे दिन बॉलीवुड के फेमस प्लेबैक सिंगर शब्बीर कुमार के गीतों पर जमकर झूमे दर्शक

जौनपुर: बदलापुर महोत्सव के द्वितीय दिन के अवसर पर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने 2 बजे सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज बदलापुर में विभिन्न विभागों के स्टालों का उद्घाटन किया। इसके बाद, क्षेत्र के मेधावी, उन्नतशील किसान और सम्मानित जनों का सम्मान किया गया। विधायक के साथ भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

बदलापुर महोत्सव : दूसरे दिन बॉलीवुड के फेमस प्लेबैक सिंगर शब्बीर कुमार के गीतों पर जमकर झूमे दर्शक

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ बदलापुर थीम गीत और लेजर लाइट शो के साथ हुआ, जिसमें परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। प्रयागराज दीप शिखा के कलाकारों ने डेडिया नृत्य और उज्जैन से आए कलाकारों ने तोपो की सलामी दी। बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर शब्बीर कुमार ने 'दर्दे दिल दर्दे जिगर', 'मा शेरावाली' जैसे गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के बाद भोजपुरी गायिका खुशी कक्कर और आर्यन बाबू का मंच पर आगमन हुआ, जिसे लेकर दर्शकों में उत्साह था।

शाम 5 बजे बदलापुर महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन माननीय राज्यमंत्री श्री दयाशंकर मिश्र दयालु द्वारा होना था, लेकिन वे समय पर नहीं पहुंचे, जिसके बावजूद कार्यक्रम का शुभारंभ सफलतापूर्वक किया गया।