पूर्वांचल विश्वविद्यालय में ऑनलाइन सेवाएं ठप, कंप्यूटर प्रोग्रामर निलंबित

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में ऑनलाइन डिग्री और माइग्रेशन की सेवाएं छह महीने से बाधित होने के मामले में सख्त कार्रवाई की गई है। कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए कंप्यूटर प्रोग्रामर अमित सिंह वत्स को निलंबित कर दिया है।
एक अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार, विवि में छह माह से ऑनलाइन डिग्री और माइग्रेशन की सुविधा बंद थी, लेकिन प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी। छात्रों को होने वाली असुविधा के बावजूद, यह समस्या अब तक अनदेखी की जा रही थी।
जांच में पता चला कि परीक्षा परिणाम का डाटा विश्वविद्यालय के सर्वर पर अपलोड नहीं हो सका था। इस लापरवाही और सर्वर रूम की वास्तविक स्थिति छिपाने के आरोप में कंप्यूटर प्रोग्रामर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
जांच अधिकारी नियुक्त:
कुलसचिव महेंद्र कुमार के अनुसार, इस प्रकरण की पूरी जांच के लिए प्रोफेसर संदीप कुमार सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कुलसचिव का बयान
मामले में लापरवाही पर कंप्यूटर प्रोग्रामर को निलंबित किया गया है। जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
.webp)
