1. Home
  2. जौनपुर

प्रो. राकेश कुमार सिंह को मिली पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कमान, बनाए गए नए कुलपति

Vpsu

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर को नया कुलपति मिल गया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (IGDTUW), नई दिल्ली के प्रोफेसर राकेश कुमार सिंह को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है।

...

कुलाधिपति की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, प्रो. राकेश कुमार सिंह की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है। 

प्रो. राकेश कुमार सिंह वर्तमान में नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय के सूचना प्रौद्योगिकी (IT) विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनके पास शिक्षण और शोध का 21 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

शैक्षणिक क्षेत्र में भी प्रो. सिंह की मजबूत पृष्ठभूमि रही है। उन्होंने बिट्स पिलानी से एम.एस.और जीजीएसआईपीयू से पीएचडी की है। लंबे शिक्षण और शोध अनुभव के चलते अब उनसे वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध और प्रशासनिक व्यवस्था को नई दिशा देने की उम्मीद की जा रही है।