पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रबंधक महासंघ ने कुलपति प्रो. वंदना सिंह को मुकुट पहनाकर किया सम्मानित

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रबंधक महासंघ ने कुलपति प्रो. वंदना सिंह और उप कुलसचिव (परीक्षा) अजीत प्रताप सिंह को आगामी परीक्षाओं के संचालन और मूल्यांकन को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर महासंघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन को हरसंभव समर्थन का आश्वासन देते हुए कुलपति को मुकुट और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
महासंघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार तिवारी और संरक्षक अशोक दुबे की नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महासंघ के कई प्रबंधक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से डॉ. ज्ञान प्रकाश पाठक, प्राचार्य शरद सिंह (लीलावती अध्याय प्रसाद महाविद्यालय, बराई थानागद्दी), अखिल प्रताप सिंह (मालती देवी महाविद्यालय), मुन्ना यादव (अभिमन्यु महाविद्यालय), नीरज मिश्रा (भोलानाथ महाविद्यालय), विनोद तिवारी, विद्याधर तिवारी महाविद्यालय, राजकुमार मौर्य और डॉक्टर रिंकू मौर्य सहित अन्य प्रबंधकों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर महासंघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सहयोग और समन्वय महत्वपूर्ण हैं। साथ ही, उन्होंने नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए विश्वविद्यालय के निरंतर विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षाविदों और प्रबंधकों के बीच सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सहयोग का वातावरण देखने को मिला।
.webp)
