पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने जारी किया LLB, बीसीए और बीबीए की परीक्षाओं का नया शेड्यूल

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने अपने मुख्य परिसर और गाजीपुर व जौनपुर के संबद्ध कॉलेजों में आयोजित होने वाली एलएलबी, बीसीए और बीबीए पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी किया है। यह परीक्षाएं एकल पाली में संचालित होंगी।
एलएलबी की परीक्षाएं निम्न तिथियों पर आयोजित की जाएंगी:
प्रथम वर्ष: 17 जनवरी से 29 जनवरी तक
तृतीय सेमेस्टर: 18 जनवरी से 28 जनवरी तक
पांचवा सेमेस्टर: 17 जनवरी से 24 जनवरी तक
बीसीए पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है:
प्रथम सेमेस्टर: 17 जनवरी से 24 जनवरी तक
तृतीय सेमेस्टर: 18 जनवरी से 25 जनवरी तक
पांचवा सेमेस्टर: 17 जनवरी से 22 जनवरी तक
बीबीए परीक्षाओं का शेड्यूल
प्रथम सेमेस्टर: 17 जनवरी से 31 जनवरी तक
तृतीय सेमेस्टर: 18 जनवरी से 31 जनवरी तक
पांचवा सेमेस्टर: 17 जनवरी से 27 जनवरी तक
सभी परीक्षाएं सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तीन घंटे की अवधि में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
.webp)
